उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का कराये समाधान
बस्ती - मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट योजना के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर वृहद रूप में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कराकर निवेश कर उद्यमियों को रोजगार प्रदान करना है। विभागीय अधिकारी मण्डल के उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करायें।
संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मण्डल गौरव मिश्र ने बताया कि जनपद बस्ती में कुल 183 इकाईयों द्वारा रू0 2206.20 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 7138 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। जबकि सिद्धार्थनगर में 72 इकाईयों द्वारा रू0 2266.00 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 5812 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। संतकबीरनगर में कुल 98 इकाईयों द्वारा 564.38 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 2949 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। मण्डल में कुल 353 निवेशकों द्वारा रू0 5036.58 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 15899 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। उक्त के सापेक्ष मण्डल में कुल 310 निवेशकों के रू0 2787.28 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आये जिसके परिणामस्वरूप कुल 10825 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।
मण्डलायुक्त ने विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों पर गहनता से समीक्षा किया। मण्डलायुक्त ने कहा कि ऋण से सम्बधित पत्रावलियो में अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नही किया जाएगा उन्होने कहा कि जिन योजनाओ में प्रगति धीमी है सम्बधित अधिकारीगण बैठक कर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति करना सुनिश्चित करें।औद्याोगिक इकाईयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्घित कोई प्रकरण बैठक में प्रस्तुत नहीं हुआ।बैठक में उद्यमी ने विद्युत,कूड़ा निस्तारण,इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में पुलिस चौकी का न होना सहित अन्य समस्याओं को रखा मण्डलायुक्त उक्त समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों कोआवश्यक दिशा निर्देश दिया |
इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी उपायुक्त उद्योग बस्ती राजेश रोमन, संतकबीरनगर विनोद वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग सिद्धार्थनगर मनीष कुमार, एसई विद्युत बस्ती , मो खालिद, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह व महा सचिव एच0सी0 शुक्ल, अध्यक्ष उ0प्र0 इण्डस्ट्री एसोसिएशन अरविन्द पाठक, हेमन्त तिवारी तथा विभागीय अधिकारीगण व उद्यमीगण उपस्थित रहें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
