अयोध्या से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अदद ट्रैक्टर व अभियुक्त के निशानदेही पर एक अदद ट्राली को बरामद करते हुए आज मंगलवार को रमवापुर बाजार से पंकज सिंह के भठ्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर समय करीब 11.25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 317(2) बीएनएस बनाम अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव साकिन पिठिया लश्करी थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव द्वारा पूछताछ में बताया कि वह जनपद अयोध्या में कबाड़ उठाने का कार्य करता हु, उसी में सुनसान जगह पर कोई कीमती सामान दिखाई देने पर उसे चुरा लेता हु, यह ट्रैक्टर हनुमानगढ़ी अयोध्या के पार्किंग में खड़ा था, आस पास कोई नहीं था, ट्रैक्टर को डायरेक्ट स्टार्ट कर लिया, लाकर छुपा देना चाहता था, उक्त ट्रैक्टर लाल रंग का महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी का है। मोबाईल के ई-चालान ऐप्प पर चेक किया गया तो यह ट्रैक्टर पारूल जायसवाल पत्नी अंकित जायसवाल निवासी HN0-9, निकट आरटीओ आफिस ट्रान्सपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) का होना पाया गया। ट्राली के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि नियामतपुर पंचायत भवन के बगल में ट्राली छिपा कर रखा हूँ, चलकर आपको दिखा सकता हूं। हस्व निशानदेही अभियुक्त नियामतपुर पंचायत भवन के बगल से ट्राली बरामद किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
