इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल उपाध्यक्ष
बस्ती - उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था, बस्ती मंडल के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव को संस्था के बस्ती मण्डल के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।कार्यकारिणी सदस्य जलालुद्दीन कुरैशी की सहमति से इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव को मण्डल के उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विजय प्रताप पाल, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, गौरी शंकर लाल चंद्र वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी सहित अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
