दिल्ली एसआईआर सूची में 47.7 लाख मतदाता कम, 97 लाख नाम ही शामिल

मतदाता सूची में 1 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं में से केवल 97 लाख मतदाताओं का नाम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कुल मतदाताओं की संख्या 67.22 प्रतिशत

नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बाद तैयार की गई मसौदा मतदाता सूची में 1 करोड़ 45 लाख से अधिक मतदाताओं में से केवल 97 लाख मतदाताओं के नाम ही शामिल किए गए हैं। यह संख्या कुल मतदाताओं की करीब 67.22 प्रतिशत है।

दिल्ली में एसआईआर के तहत 30 जून से 17 अगस्त तक चले अभियान के तहत घर-घर जाकर और ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक स्थाई रूप से पता बदलने, अपने आवास पर उपलब्ध न होने और अन्य कारणों से फॉर्म नहीं जमा कराने वाले मतदाताओं की संख्या 43,32,775 (29.86 प्रतिशत) है। इसके अलावा 2,82,412 (0.98 प्रतिशत) मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है और 1,41,535 (1.95 प्रतिशत) मतदाताओं का नाम एक से अधिक स्थान पर पाया गया है। कुल मिलाकर दिल्ली से 47, 56,722(67.22 प्रतिशत) नाम मसौदा मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक दिल्ली में 1,45,10,299 मतदाता थे।

तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार

मसौदा मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 49,88,993 है। महिला मतदाताओं की संख्या 47,64,137 है। ट्रांसजेंडर की संख्या 447 है। 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 1,03,870 है। 85 वर्ष से अधिक आयु के 40,871 मतदाता हैं और 189 मतदाता 100 से अधिक आयु का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि राज्य के छूट गए मतदाता अब भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके तहत अगले एक महीने यानी 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां फॉर्म 6 के माध्यम से एक प्रक्रिया के तहत जमा कराए जा सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी की जाएगी। इससे पहले 29 अक्टूबर तक दावे और आपत्तियों का निपटान किया जाएगा।

चुनाव आयोग के अनुसार इसी दौरान आयोग के दिशा-निर्देश में मतदान केन्द्रों की भी पुनर्व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की संख्या प्रति मतदान केंद्र 1500 से घटाकर अब 1200 रखी गई है। इसके कारण दिल्ली में अब 13033 मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर 14,947 यानी 1914 मतदान केंद्र बढ हैं। इसके अलावा मतदान स्थलों की भी संख्या 2,696 से बढ़ाकर 2,856 की गई है इससे 160 मतदान स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल