राहुल पर FIR, खरगे के कथित भेदभाव पर कार्रवाई क्यों नहीं? कांग्रेस 

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में राहुल के खिलाफ प्राथमिकी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • न्याय की मांग करने वाले राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज पर भेदभाव करने वालों पर कार्रवाई नहीं: जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर कथित छुआछूत और अपमान के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, लेकिन खरगे के खिलाफ कथित भेदभाव करने वालों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई।

रमेश ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दलितों के साथ हो रहे अन्याय, अपमान और भेदभाव का मुद्दा उठाया था। उन्होंने उत्तराखंड में खरगे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ के नाम पर किए गए छुआछूत और अपमान का मुद्दा भी उठाया तथा इसमें शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की थी।

मौसम 29 अगस्त: आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 29 अगस्त: आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार को राहुल गांधी की ओर से न्याय की मांग करना बर्दाश्त नहीं हुआ। यही कारण है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, जबकि राहुल के खिलाफ अगले ही दिन एफआईआर दर्ज कर दी गई। यह उस सोच को दिखाता है जिसके सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर का संविधान सबसे बड़ी दीवार है।

रमेश ने कहा कि यह सब मुद्दे से ध्यान भटकाने और आवाज दबाने की कोशिश है। खरगे के खिलाफ शुद्धिकरण के नाम पर छुआछूत और अपमान करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल