भारत में बनेगी अमेरिकी जैवलिन मिसाइल, टाटा जेजेवी में समझौता

भारत में मजबूत डिफेंस वर्कफोर्स बनेगी, देश में अमेरिकी नौकरियों के मौके मिलेंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका से टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली एफजीएम-148 जैवलिन खरीदने का समझौता किया है। भारत ने जैवलिन प्रणाली के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। अब टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जैवलिन जॉइंट वेंचर (जेजेवी) ने भारत में इस प्रणाली के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह करार भारतीय रक्षा उद्योग को खास मौके देगा और इंडो-पैसिफिक के लिए क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करेगा।

अमेरिकी राजदूतावास की प्रवक्ता डाना जिए ने 28 अगस्त को पुष्टि की थी कि भारत ने जैवलिन प्रणाली के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ भारत जैवलिन प्रणाली का ग्राहक बन गया है, जो एक उन्नत, मध्यम दूरी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। अब भारत में जैवलिन प्रणाली के निर्माण के लिए जैवलिन जॉइंट वेंचर ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को प्राइम पार्टनर के तौर पर चुना है। इस करार के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जेजेवी भारत में जैवलिन प्रणाली के लिए एक फाइनल असेंबली और एकीकरण सुविधा बनाने के बारे में पता लगाएंगे।

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ ये खबर भी पढ़े : नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ

टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली एफजीएम-148 जैवलिन भारत और अमेरिकी पार्टनरशिप के लिए फायदेमंद होगी। इससे भारत में एक मजबूत डिफेंस वर्कफोर्स बनेगी। साथ ही कई साल के प्रोडक्शन के जरिए घरेलू सप्लाई चेन में अमेरिकी नौकरियां बनी रहेंगी। देश में को-प्रोडक्शन शुरू होने से भारत का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस मजबूत होगा। इससे जैवलिन की फाइनल असेंबली और इंटीग्रेशन भारतीय फैसिलिटी और सप्लायर तक पहुंचेगा, हाई-टेक नौकरियां पैदा होंगी, स्थानीय विनिर्माण विशेषज्ञता बढ़ेगी और दुनिया भर में बढ़ती डिमांड के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन की मजबूती को सपोर्ट मिलेगा। भरोसेमंद जैवलिन वेपन सिस्टम की सप्लाई होने से इस इलाके के पार्टनर देशों को मदद मिलेगी।

जैवलिन जॉइंट वेंचर के वाइस प्रेसिडेंट और प्रोग्राम डायरेक्टर रिच लिसियन ने कहा कि यह साझेदारी जैवलिन जॉइंट वेंचर और भारतीय पार्टनर के बीच गहरे सामरिक सहयोग को दिखाती है, जिससे अंतरसंचालनीयता और संयुक्त रक्षा पहल को मजबूती मिलेगी, जो इंडो-पैसिफिक पार्टनरशिप के बड़े लक्ष्यों के साथ मेल खाती हैं।

भारत में एक समर्पित जैवलिन अंतिम असेंबली और एकीकरण सुविधा बनाने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के साथ साझेदारी करना इस जरूरी एंटी-टैंक वेपन सिस्टम के लिए एक मजबूत सप्लाई चेन पक्का करने की दिशा में एक अहम कदम है। यह सहयोग न सिर्फ भारत की हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाता है, बल्कि इंडो-पैसिफिक रीजन में स्थिर ढांचे को भी मजबूत करेगा, जिससे दुनिया भर में हमारे साझेदार उभरते खतरों का तेजी से जवाब दे सकें।

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा कि लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते में इस जरूरी अगले कदम पर जेवलिन जॉइंट वेंचर के साथ पार्टनरशिप करके हमें खुशी हो रही है। यह पहल भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में जरूरी असेंबली विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करने के साथ ही आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी। यह करार भारत की ऑपरेशनल तैयारी बढ़ाने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों तक लड़ाई के लिए तैयार क्षमता पहुंचाने में मदद करेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

मरीजों को मिलने लगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मधेपुरा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के एक्शन के बाद मधेपुरा के मॉडल अस्पताल...
बिहार 
मंत्री की सख्ती का दिखा असर, मधेपुरा अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

नगर निगम अधिनियम, 2006 के तहत लिया फैसला  सिलीगुड़ी। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने सिलीगुड़ी...
पश्चिम बंगाल 
नगर निकाय चुनाव से पहले बढ़े वार्ड, सिलीगुड़ी में कुल 63 वार्ड

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

अंबेडकरनगर। थाना अलीगंज क्षेत्र में 30/31 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने करीब 30 घंटे में...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में चोरी का 30 घंटे में खुलासा, वांछित आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शहबाजी गांव एवं मोहम्मदपुर में अवैध पटाखा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर