नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ

स्वास्थ्य आपातकालीन कोष से 1.5 लाख डॉलर की आपातकालीन राशि की जारी 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देश की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मदद का हाथ बढ़ाया है। डब्ल्यूएचओ ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित समुदायों की तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कोष से 1 लाख 50 हजार डॉलर की आपातकालीन राशि जारी की है।

डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी डॉ. नीलेश बुद्धा ने कहा, "आपातकालीन फंड तत्काल प्राथमिकताओं को पूरा करने में मदद करेगा। डब्ल्यूएचओ राहत और रिकवरी प्रयासों के जरिए नेपाल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

बिलावल भुट्टो जरदारी की शादी की चर्चा तेज, यूरोप में रहने वाली लड़की से रिश्ता होने का दावा ये खबर भी पढ़े : बिलावल भुट्टो जरदारी की शादी की चर्चा तेज, यूरोप में रहने वाली लड़की से रिश्ता होने का दावा

बता दें कि 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ के कुछ घंटों के भीतर ही डब्ल्यूएचओ ने जरूरी मेडिकल सप्लाई भेज दी थी। इसमें एक इंटरएजेंसी इमरजेंसी हेल्थ किट भी शामिल थी, जो करीब 10 हजार लोगों की 3 महीने तक की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा कर सकती है। इसके साथ ही बहुउद्देश्यीय टेंट भी भेजे गए थे। जरूरत को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने प्रभावित इलाकों के लिए सर्जिकल मास्क, ग्लव्स, हैंड सैनिटाइजर और अन्य मेडिकल सामान भी जुटाए हैं।

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ में अब तक 730 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, करीब 2500 लोग लापता हैं, 200 से ज्यादा लोग घायल हैं और 74 लोगों का इलाज चल रहा है। बागमती और गंडकी प्रांत के छह जिलों में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। यहां करीब 10 हजार परिवारों को तुरंत राहत की जरूरत है। बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है और कई लोग बेघर हो गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं समेत जरूरी बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा प्रभावित रसुवा जिले में चार स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तबाह हो गए हैं और धादिंग में दो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कें टूटने से धादिंग और त्रिशूली के दो अस्पतालों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

डब्ल्यूएचओ, सरकार और अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने पर काम कर रहा है। बाढ़ के बाद डूबने, चोट, डायरिया, सांस की बीमारी, पानी और खाने से होने वाली बीमारियों और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही अपनों को खोने, घर और रोजगार छिनने से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ हो जाएगी गोमती नदी : योगी

-मुख्यमंत्री ने सुनाई लखनऊ के बदलाव की कहानी, कहा- सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व में साकार हुए अटल जी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ हो जाएगी गोमती नदी : योगी

एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

भोपाल/निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिला स्थित पवित्र नगरी ओरछा में 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारतीय जनता...
बिहार 
एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

अमृतसर। अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह स्पाइसजेट की अमृतसर से दुबई जाने वाली फ्लाइट करीब 18 घंटे लेट होने के...
पंजाब 
अमृतसर एयरपोर्ट पर 18 घंटे फ्लाइट का इंतजार, यात्रियों का टूटा सब्र 

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

उत्तर प्रदेश

इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ हो जाएगी गोमती नदी : योगी

-मुख्यमंत्री ने सुनाई लखनऊ के बदलाव की कहानी, कहा- सांसद राजनाथ सिंह के नेतृत्व में साकार हुए अटल जी के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इस वर्ष के अंत तक स्वच्छ हो जाएगी गोमती नदी : योगी

आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

बीबीएयू की रेलिंग चोरी के मामले में भी था वांछित
उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस ने चोरी के मामले में 21 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

लखनऊ हवाई अड्डे से बाहर भागने की फिराक में पकड़ा गया आरोपी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के नाम पर 46 लाख की साइबर ठगी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन के बाद अब कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जारी एक नगर पालिका परिषद...
उत्तर प्रदेश 
 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बसों की ड्यूटी पर सपा ने उठाए सवाल