बिलावल भुट्टो जरदारी की शादी की चर्चा तेज, यूरोप में रहने वाली लड़की से रिश्ता होने का दावा

रिपोर्ट में दावा- लिकटेंस्टीन की राजधानी वादुज में रहती हैं कथित मंगेतर, पिता आसिफ अली जरदारी के परिवार से मिलने की भी चर्चा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी होने वाली जीवनसाथी की खोज कर ली है। वो यूरोप में रहती हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि उनके पिता और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपनी होने वाली बहू के परिवार से मिल भी आए हैं। बिलावल की शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके सिर पर साल के आखिर तक शादी का सेहरा सज सकता है।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल की कथित मंगेतर लिकटेंस्टीन की राजधानी वादुज में रहती हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने बेटे की शादी की तारीख तय करने और इस पर बातचीत करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वादुज जा चुके हैं। खबरों में यह भी दावा किया गया है कि बिलावल की शादी इस साल के आखिर में हो सकती है।

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव ये खबर भी पढ़े : नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

हालांकि, बिलावल के प्रवक्ता और कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने सोशल मीडिया पर कहा कि पीपीपी चेयरमैन की सगाई या शादी के बारे में खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। लिकटेंस्टीन पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा स्वतंत्र देश है। यह स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है। बिलावल पहले शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने होने वाली जीवनसाथी या शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के दौरान एक पत्रकार ने बिलावल से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा था।

मुस्कुराते हुए, तत्कालीन विदेशमंत्री बिलावल ने जवाब दिया, "बेशक, मेरी शादी करने की योजना है," लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह कब शादी करने का इरादा रखते हैं, तो उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी। बिलावल ने 2016 में भी इस विषय पर बात की थी और कहा था कि उनकी होने वाली दुल्हन को सबसे पहले उनकी बहनों का दिल जीतना होगा। और किसी भी लड़की के लिए मेरी बहनों का दिल जीतना बहुत मुश्किल काम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। गुरुवार को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुरनेमऊ-बेंती मार्ग पर ग्राम महेवा मोहनपुर निवासी आकाश पासी पुत्र दिनेश पासी के जन्मदिन...
सड़क घेरकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी एवं रील बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रिया पूनिया के शतक से साउथ दिल्ली की 70 रन से जीत

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने महिला दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स को...
खेल 
प्रिया पूनिया के शतक से साउथ दिल्ली की 70 रन से जीत

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की...
उत्तर प्रदेश 
बस्ती में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

सीतापुर में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत, 12 घंटे में युवक और शादीशुदा महिला की मौत से सनसनी

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। पिसावां क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

13 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में हुई सजा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना