बिहार-झारखंड में सोन नदी जल बंटवारे का 25 साल बाद सुलझा विवाद

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार-झारखंड के बीच एमओयू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बिहार को 5.75 और झारखंड को 2 एमएएफ सोन जल पर सहमति

नई दिल्ली। कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता एवं सी.आर.पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री; सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, विजय कुमार चौधरी उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री की उपस्थिति में बिहार सरकार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारा हेतु समझौता ज्ञापन पर सोमवार को हस्ताक्षर किया गया।

समझौता ज्ञापन पर सी.आर.पाटिल, सम्राट चौधरी, हेमंत सोरेन ने हस्ताक्षर किया। इसके साथ ही सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित वर्षों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र ये खबर भी पढ़े : परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र

वर्ष 1973 में हुए बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल उपलब्ध 14.25 मिलियन एकड़ फीट जल में से उत्तर प्रदेश को 1.25 मिलियन एकड़ फीट, मध्य प्रदेश को 5.25 मिलियन एकड़ फीट तथा एकीकृत बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल आवंटित किया गया था। वर्ष 2000 में झारखण्ड के अलग राज्य के रूप में गठन के पश्चात बिहार एवं झारखण्ड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का विषय सामने आया, जो पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित था।

इस महत्वपूर्ण विषय के समाधान की दिशा में 10 जुलाई 2025 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में बिहार को 5.75 एमएएफ तथा झारखण्ड को 2 एम एएफ सोन नदी का जल आवंटित किए जाने पर दोनों राज्यों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी।

उक्त सहमति को औपचारिक रूप प्रदान करने के लिए बिहार एवं झारखण्ड के बीच हस्ताक्षरित किए जाने वाले समझौता ज्ञापन का प्रारूप केंद्रीय जल आयोग द्वारा तैयार कर दोनों राज्यों को उनकी सहमति हेतु प्रेषित किया गया था, जिस पर दोनों राज्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस समझौते से वर्षों से लंबित इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया एवं अरवल जिलों में सिंचाई सुविधा को स्थायित्व प्रदान किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल