केन्द्रीय मंत्रियों ने डॉ. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

अमित शाह ने डॉ. प्रणब मुखर्जी के योगदान को किया याद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • डॉ. प्रणब मुखर्जी सेवा, समर्पण और लोकतंत्र की प्रेरक गाथा है: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। एक बेहतरीन प्रशासक और विद्वान, प्रणब दा ने सार्वजनिक जीवन में अपनी दशकों लंबी यात्रा के दौरान देश और उसके संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का उदाहरण पेश किया। उनकी अमिट विरासत नए नेताओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है।"

जालंधर फैक्टरी में हादसा, मशीन में फंसने से महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : जालंधर फैक्टरी में हादसा, मशीन में फंसने से महिला की मौत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि असाधारण मेधा के धनी और विद्वान राजनेता, प्रणब दा ने अपनी बुद्धिमत्ता, राजनीतिक सूझ-बूझ और संसदीय परंपराओं की गहरी समझ से भारत के सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। विभिन्न विचारों को एक साथ लाने और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर आम सहमति बनाने की उनकी क्षमता उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन की पहचान थी। राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा और भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं में उनके अमूल्य योगदान को सदैव कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शिक्षाविद् और प्री-प्राइमरी शिक्षा की अग्रदूत, पद्म भूषण ताराबाई मोदक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए समर्पित आपका जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। अपने कार्यों और विचारों के माध्यम से आप देशवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, विद्वता, सादगी और कर्मठता के प्रतीक, पूर्व राष्ट्रपति एवं 'भारतरत्न' प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। एक अनुभवी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में आपका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल