नेपाली दूतावास पहुंचे राजनाथ, बोले भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख-दुख का साथी’

राजनाथ ने नेपाली दूतावास पहुंचकर बाढ़ से हुई जनधन की हानि पर दुख जताया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेपाली दूतावास पहुंचकर नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जन-धन की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। दूतावास में रखी शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से नेपाल सरकार तथा समस्त नेपाली जनता के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा ने नेपाली नागरिकों के साथ-साथ भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों को भी प्रभावित किया है।

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा, “इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं। साथ ही हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’  कार्यक्रम का 27 अगस्त को आयोजन ये खबर भी पढ़े : ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का 27 अगस्त को आयोजन

नेपाल और भारत के बीच गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत हमेशा नेपाल के ‘सुख-दुख का साथी’ रहा है। उन्होंने कहा, “एक करीबी मित्र और साझेदार के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस कठिन घड़ी में भी हम अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और नेपाल के खोज, बचाव तथा पुनर्वास के प्रयासों में सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

पश्चिम बर्दवान। शिल्पांचल के लिए गर्व और खुशी की खबर है। दुर्गापुर के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिप्राय विश्वास का चयन...
पश्चिम बंगाल 
भारत अंडर-19 क्रिकेट में अभिप्राय विश्वास का चयन, गांगुली ने बढ़ाया हौसला

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पणजी। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6-ई 2102 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद...
राष्ट्रीय 
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो के विमान में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग

पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

पुंछ। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद...
जम्मू कश्मीर 
पुंछ में खराब मौसम के चलते स्कूल बंद, प्रशासन ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश

दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हुई जनहानि के बाद जिला...
उत्तर प्रदेश 
दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा प्रशासन, डीएम-एसपी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की कुंभ नगरी प्रयागराज त्रिवेणी संगम में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि का...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में उफान पर है गंगा-यमुना, हर दिन बढ़ रहा जलस्तर

पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल

मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने परिवार संग मिलकर मां...
उत्तर प्रदेश 
पडोसी ने मां-बेटों पर लाठी-डंडों से किया हमला, तीन घायल