‘खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ कार्यक्रम का 27 अगस्त को आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा, खिलाड़ी व शैक्षणिक संस्थान एक साथ जुड़ेंगे, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 27 अगस्त को एक व्यापक युवा सहभागिता पहल ‘खेलो इंडिया डायलॉग - खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का आभासी संबोधन भी होगा और उनके संबोधन के बाद सभी भाग लेने वाले स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम शुरू होंगे।

खेल मंत्रालय के अनुसार कार्यक्रम के तहत देशभर में 15 सौ से अधिक स्थानों पर युवा, खिलाड़ी और शैक्षणिक संस्थान एक साथ जुड़ेंगे। यह राष्ट्रव्यापी पहल युवा खिलाड़ियों को अपने विचार, सुझाव और सोच साझा करने का सीधा मंच प्रदान करेगी। कार्यक्रम में आआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्स, प्रमुख मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित कई शैक्षणिक संस्थान भाग लेंगे।

23-24 अगस्त को रूस दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ये खबर भी पढ़े : 23-24 अगस्त को रूस दौरे पर जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर

इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं और देश के अग्रणी खिलाड़ियों एवं पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। दीपा कर्माकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी, मीराबाई चानू और पी.टी. उषा जैसे प्रमुख खिलाड़ी, साथ ही जाने-माने क्रिकेटर, युवाओं से जुड़ेंगे और अपने खेल सफर, चुनौतियों और अनुभवों को साझा करेंगे।

इस पहल में सांसद, विधानसभा सदस्य, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री और राज्य खेल मंत्री भी युवाओं से जुड़ेंगे और चार निर्धारित विषयों पर उनके विचार और सुझाव प्राप्त करेंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

नेतन्याहू ने भी ईरान पर अपने एक बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....