नीति आयोग बेरोजगारी रिपोर्ट के बाद प्रियंका ने सरकार से मांगा जवाब 

नीति आयोग बेरोजगारी रिपोर्ट पर कांग्रेस हमलावर, बोलीं- 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीति आयोग की रोजगार रिपोर्ट पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है। युवाओं में असंतोष और निराशा साफ दिखाई दे रही है, जिसका उदाहरण हाल के छात्र आंदोलनों में देखा गया। सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए।

प्रियंका ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विनिर्माण क्षेत्र और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर कोई जोर नहीं दिया गया। कुछ नीतियां छोटे कारोबारियों और कृषि क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था विफल रही है और रोजगार सृजन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए।

पिता राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी ये खबर भी पढ़े : पिता राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर भावुक हुए राहुल गांधी

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग की 'रीइमेजिनिंग स्किलिंग फॉर विकसित भारत 2047' शीर्षक वाली रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अनुमानित 8.7 करोड़ युवा नीट (नॉट इन एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट या ट्रेनिंग) श्रेणी में हैं, यानी वे न तो पढ़ाई कर रहे हैं, न ही रोजगार में हैं और न ही कोई प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2021 में आयोजित राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण के 78वें दौर पर आधारित है।

रिपोर्ट में कहा गया कि कम आय वाले परिवारों के छात्र पहले से ही कॉलेज फीस और ट्यूशन खर्चों से परेशान रहते हैं, जिससे अतिरिक्त कौशल प्रशिक्षण लेना उनके लिए संभव नहीं होता। इसके चलते कई स्नातक कम वेतन वाली स्थिर नौकरी चुन लेते हैं, जबकि अन्य सही अवसर न मिलने के कारण रोजगार की मुख्यधारा से बाहर हो जाते हैं। भारत में केवल 8.25 प्रतिशत स्नातक ही अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप भूमिकाओं में कार्यरत हैं। व्यावहारिक शिक्षा और उद्योग‑अनुकूल प्रशिक्षण की कमी के कारण युवाओं की रोजगार क्षमता सीमित हो जाती है।

आयोग ने सुझाव दिया है कि नीट युवाओं और महिलाओं को सब्सिडी वाले प्रशिक्षण विकल्प और विशेष वित्तीय सहायता दी जाए।

रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2014‑15 से अब तक 7.67 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों को निरंतर सीखने और कमाने के अवसर देना अनिवार्य है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

नेतन्याहू ने भी ईरान पर अपने एक बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....