राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में अमित शाह खास मुद्दों पर करेंगे चर्चा
850 से अधिक अधिकारी करेंगे मंथन
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शामिल होंगे। दो दिवसीय सम्मेलन में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समकालीन मुद्दों और चुनौतियों पर सुरक्षा एवं पुलिस बलों के 850 से अधिक अधिकारी विचार-विमर्श करेंगे।
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष हाइब्रिड प्रारूप में किया जाएगा। इसमें अधिकारी प्रत्यक्ष और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान देशभर के विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस संगठनों के अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।
दो दिवसीय सम्मेलन में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच सामने आ रही चुनौतियों, उनसे निपटने की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न सुरक्षा एवं पुलिस बलों के अधिकारियों की व्यापक भागीदारी रहेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
