बंगाल में 3400 करोड़ की पांच रक्षा परियोजनाओं से विकास को रफ्तार

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रक्षा परियोजनाओं से ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा: राजनाथ सिंह

कोलकाता। गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में युद्धपोत निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को 3400 करोड़ की पांच नई रक्षा परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में अब उद्योग बंद होने की नहीं, बल्कि निवेश की खबरें सामने आ रही हैं।

भूमिपूजन की गई पांच परियोजनाओं में रायचक शिपयार्ड, टिंबर पोंड शिप बिल्डिंग सुविधा, दामोदर शिप बिल्डिंग सुविधा, रेडियल फोर्जिंग संयंत्र और तीन हजार टन क्षमता वाला ओपन डाई फोर्जिंग प्रेस शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं भारत के भविष्य के संकल्प को मजबूत करेंगी और ‘मेक इन इंडिया’ तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को आगे बढ़ाएंगी।

राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान ये खबर भी पढ़े : राजगंज की दो पंचायतों में तृणमूल की हार, भाजपा ने संभाली कमान

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भारत को रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना है। इन परियोजनाओं के माध्यम से इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निवेश का वातावरण बदल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उद्देश्य सह हो तो विकास को कोई रोक नहीं सकता।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से आगे चलकर कई सहायक उद्योग भी विकसित होंगे। बंगाल ने देश के नवजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब औद्योगिक नवजागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रहे निवेश के परिणाम दूरगामी होंगे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रशिक्षित श्रमिकों की उपलब्धता और बेहतर संपर्क व्यवस्था निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हाेगा। साथ ही, इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

शुभेंदु अधिकारी ने देश की रक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण में राजनाथ सिंह के भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह दुश्मनाें को जवाब दिया और ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता से देश की रक्षा व्यवस्था को मजबूत किया, वह विश्व के सामने एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में विश्व मंच पर नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है। स्वामी विवेकानंद के ‘चरैवेति, चरैवेति’ के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए शुभेंदु ने कहा कि भारत आने वाले दिनों में रक्षा क्षेत्र में नई नेतृत्व क्षमता का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

पल्लवी पटेल बोलीं- सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था बदलने की लड़ाई जारी रहेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में अमित शाह खास मुद्दों पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 और 25 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में अमित शाह खास मुद्दों पर करेंगे चर्चा

भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बोले- पुलिस ने 26 में से सिर्फ 10 किलो सोना दिखाया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बंगाल में 3400 करोड़ की पांच रक्षा परियोजनाओं से विकास को रफ्तार

रक्षा परियोजनाओं से ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बढ़ावा: राजनाथ सिंह कोलकाता। गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स में...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में 3400 करोड़ की पांच रक्षा परियोजनाओं से विकास को रफ्तार

उत्तर प्रदेश

आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

पल्लवी पटेल बोलीं- सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था बदलने की लड़ाई जारी रहेगी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आगामी सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की होगी अहम भूमिका: कृष्णा पटेल

भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बोले- पुलिस ने 26 में से सिर्फ 10 किलो सोना दिखाया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा सरकार ने पूरे सरकारी सिस्टम को भ्रष्ट बना दिया है: अखिलेश यादव

बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी

मानदेय ₹3,000 और कैशलेस चिकित्सा सुविधा का ऐलान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बच्चों के भोजन में कतई लापरवाही नहीं होनी चाहिए : मुख्यमंत्री योगी