बालाघाट में 22 आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़के आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप, जांच और हॉस्टलों के सेफ्टी ऑडिट की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में कुपोषण और बीमारियों से 22 आदिवासी बच्चों की मौत और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छात्रावास में सांप के काटने से तीन आदिवासी बच्चियों की मौत के मामले में सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने दोनों मामलों की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

भूरिया ने सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि बालाघाट में जिन 22 बच्चों की मौत हुई है, वे बैगा आदिवासी समुदाय से थे। उन्होंने दावा किया कि संबंधित क्षेत्र में पिछले छह महीने से घर पहुंचने वाला पोषण आहार बंद है और सबसे नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर है।

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो से तनाव, भीड़ ने घर में की तोड़फोड़ ये खबर भी पढ़े : जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के वायरल वीडियो से तनाव, भीड़ ने घर में की तोड़फोड़

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। वन अधिकार कानून के तहत मिलने वाले पट्टे भी खारिज किए जा चुके हैं। बच्चों की मौत के बाद प्रत्येक परिवार को केवल 20 हजार रुपये की सहायता दी गई, जबकि जिम्मेदारी व्यवस्था की थी।

उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में पूछे गए एक सवाल का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के अनुसार कुपोषित बच्चों को प्रतिदिन केवल 12 रुपये का पोषण आहार दिया जाता है। आदिवासी क्षेत्रों में इस योजना के लिए अलग से बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के पुनर्वास केंद्रों में इलाज और पोषण पर भी केवल 980 रुपये खर्च किए जाते हैं।

भूरिया ने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक आदिवासी छात्रावास में सो रही तीन बच्चियों की सांप के काटने से मौत हो गई। छात्रावास में बिस्तरों की व्यवस्था नहीं थी और एक कमरे में 70 से अधिक बच्चियां जमीन पर सोती थीं। उन्होंने कहा कि घटना में छह बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से तीन की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छात्रावासों में पिछले दो वर्षों के दौरान बच्चों की मौत की कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने नासिक में आदिवासी छात्रावासों की स्थिति सुधारने की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन का भी उल्लेख किया।

भूरिया ने दोनों मामलों की विशेष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी आदिवासी छात्रावासों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

भागलपुर में टूटा बांध, 5 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

भागलपुर। जिले के खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर-शंकरपुर (काजीकोरैया) मुख्य जमींदारी बांध (मार्जिनल बांध) के एक बड़ा हिस्से के टूटने के...
बिहार 
भागलपुर में टूटा बांध, 5 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर स्थित साहू होटल के पास से मंगलवार सुबह एक युवक का...
झारखंड 
जमशेदपुर में युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव

उत्तर प्रदेश

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित