एफएलसी के लिए वीडियोग्राफी के तहत खोला गया ईवीएम वेयरहाउस
बदायूं। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ईवीएम वेयरहाउस, निकट जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूं को 31 अगस्त को ईवीएम की एफएलसी के प्रयोजन हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम के भंडारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है। यह मैनुअल भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ईवीएम वेयरहाउस को खोलने के समय राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र पाल राठौर, बहुजन समाज पार्टी के जिला सचिव अरविंद प्रधान तथा समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
