मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: चेयरपर्सन
बदायूं। नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत्ति समारोह चेयरपर्सन फात्मा रजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हुए मानचित्रकार शरीफ अहमद को उनके देयकों के तहत 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान किया गया। चेयरपर्सन ने फूलमाला एवं शॉल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ अनुभव साझा करने की सलाह दी। साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तनावमुक्त रहने और योग का सहारा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहें और जीवन को सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ाएं। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी ने पालिका में सेवाकाल के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पालिका में सेवा के दौरान मिले सम्मान को लेकर गौरवान्वित महसूस किया।
ये खबर भी पढ़े : दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजितचेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि उनके कार्यकाल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चन्द्र, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
