मांग को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाहर डटे रहें सैकड़ों डॉक्टर

लखनऊ। भारी बारिश में सैकड़ों डॉक्टर हाथ में स्लोगन की तख्तीयां थामे स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाहर डटे रहे। जबकि इसका मुख्य उद्देश्य समान बॉन्ड, समान सेवा तो समान वेतन, बॉन्डेड डॉक्टरों के साथ न्याय किया जाए जैसी बातें कही।
मंगलवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय के गेट के बाहर सैकड़ों डॉक्टर खड़े रहें। जिसमें कई जिलों से डॉक्टर उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक,प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को अंदर बुलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। बड़ी संख्या में डॉक्टर लगातार बारिश में भीड़ के बीच खड़े रहने को मजबूर रहे। डॉक्टरों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि समाज सेवा के लिए समान वेतन और सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं। अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से कार्यालय पहुंचे डॉक्टरों को इस प्रकार बारिश में बाहर खड़ा रखना अत्यंत निराशाजनक है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
