ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

रोडवेज अकबरपुर के पास ड्यूटी पर तैनात थे मुख्य आरक्षी ब्रिजेश पासवान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बिना देर किए ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाकर कराया भर्ती

अंबेडकरनगर। सड़क हादसे में घायल चार वर्षीय बच्चे के लिए ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी की तत्परता मददगार साबित हुई। बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जिससे उसे समय पर उपचार मिल सका।

जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को चार वर्षीय शिवांश पुत्र शेर बहादुर गुप्ता, निवासी मोहल्ला मुरादाबाद, अकबरपुर, अपनी मां के साथ रोडवेज अकबरपुर के पास जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक क्रेटा कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर में चोट लग गई।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

रोडवेज के पास ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी ब्रिजेश पासवान ने हादसा होते ही बिना समय गंवाए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने घायल बच्चे को तत्काल ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर, अकबरपुर पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बच्चे के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बच्चे के पिता भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने क्रेटा कार बरामद की

हादसे में शामिल क्रेटा कार को पुलिस ने तमसा मार्ग से बरामद कर लिया। वाहन को कस्बा चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी ब्रिजेश पासवान की तत्परता और संवेदनशीलता की वजह से घायल बच्चे को बिना देरी के उपचार मिल सका। उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

  लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 4 सितम्बर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा लगभग 10 हजार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

बिना देर किए ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाकर कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के हवाले से...
उत्तर प्रदेश 
पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...