लखनऊ में खौफनाक वारदात, चौकीदार को 15 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान
महिगंवा थाना इलाके का मामला
- 400 मीटर बाद खेत में मिला शव
लखनऊ। महिगवां में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार सतीश यादव (25) को 15 बार चाकू मारा गया। हमलावरों ने छत पर सो रहे सतीश के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल सतीश छत से नीचे खेत में गिरे। यहां से उठने के बाद लगभग 400 मीटर तक भागने के बाद खेत में गिर पड़े।
वारदात गनेशपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। गांव के एक व्यक्ति ने सतीश को घायल अवस्था में देखा और उनके पिता को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। महिगवां पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर सतीश को इलाज के लिए केजीएमयू भेजा, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस अब 3 पॉइंट पर हत्या की वजह खोज रही है। पुलिस इस मामले में तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, सतीश का गांव की एक शादीशुदा महिला से संपर्क था और उनसे लगातार बातचीत होती थी। घटना के बाद से उस महिला का फोन बंद आ रहा है और पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा, पुलिस सतीश के ननिहाल की जमीन बेचने से जुड़े मामले की भी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
