इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 4 सितम्बर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा लगभग 10 हजार शेष आवासों को इसी माह में पूर्ण करा लें। केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद स्तर एवं विभागीय मुख्यालय के मध्य आवासों के पंजीकरण, सत्यापन अथवा अन्य प्रक्रियाओं में आ रही तकनीकी खामियों पर निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि पात्र ग्रामीण परिवारों को योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर मिले एवं कोई पात्र न छूटे और कोई अपात्र को मकान न मिले।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
