प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

— लगभग दस लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। प्रदेश की प्रत्येक पात्र बालिका तक एचपीवी वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। ये बातें अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष ने कहा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पात्र बेटियों का समय से टीकाकरण कराएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल ने कहा कि विशेष अभियान के लिए जनपदवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।
महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. शुभा मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से चल रहा है। अभियान को गति देने के उद्देश्य से तीन से 17 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उन बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों के माध्यम से छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, एचपीवी संक्रमण और वैक्सीन से होने वाले बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। महाप्रबंधक, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. मनोज शुकुल ने बताया कि अभियान के दौरान एचपीवी वैक्सीन गार्डासिल की एकल डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण के बाद प्रत्येक लाभार्थी को कम से कम 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाएगा। टीका लगवाने के लिए खाली पेट न आने की सलाह दी गई है। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

  लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 4 सितम्बर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा लगभग 10 हजार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

बिना देर किए ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाकर कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के हवाले से...
उत्तर प्रदेश 
पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...