सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद
लखनऊ । बुनकरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जायेगा। खादी एवं ग्रामोद्योग एवं हथकरघा मंत्री राकेश सचान ने स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में बेडशीट एवं गॉज बैंडेज की खरीद और आपूर्ति की मंगलवार को समीक्षा किया।
विधानभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राकेश सचान ने कहा कि सरकारी संस्थानों में स्थानीय बुनकरों द्वारा निर्मित वस्त्रों की खरीद बढ़ने से प्रदेश के लाखों बुनकर परिवारों को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिलेगी। प्रदेश में लगभग 2,13,107 बुनकर कार्यरत हैं। बेडशीट तथा गॉज बैंडेज सहित विभिन्न वस्त्रों का उत्पादन प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में बुनकरों द्वारा किया जा रहा है।
परंपरागत बुनकरी व्यवसाय से नई पीढ़ी को जोड़ने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्पादों के मानक, गुणवत्ता जांच, दर निर्धारण, मांग प्राप्त करने, क्रय आदेश जारी करने, भुगतान तथा समयबद्ध आपूर्ति की विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव हथकरघा-वस्त्रोद्योग अनिल सागर, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय, संयुक्त आयुक्त पी. सी. ठाकुर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
