जनता की आवाज बनें कांग्रेस समर्थक :  राजेन्द्र पाल 

लोक हूंकार में दिलाया संविधान की रक्षा का संकल्प 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को आयोजित लोक हुंकार कार्यक्रम में संगठन एवं जनमत को मजबूत करने की भरसक कोशिश की गयी। साथ ही इस आयोजन में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प मौजूद लोगों को दिलाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी  राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आज जन संवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन के संकल्प के साथ जनता के अधिकारों की रक्षा करनी होगी।  सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा पर सार्थक संवाद का समाज पर अच्छा प्रभाव जाएगा।
गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि  आप लोगों ने जनता की आवाज को मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है, इसके लिए हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रदेश  अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जो लोग यहां आये है वह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा पर सार्थक चर्चा हुई है। आज देश में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होने की जरूरत है। आज उ0प्र0 में हर तरफ भय का वातावरण पैदा किया गया है।

बदायूं के दातागंज थाने में एक नवयुवक की संदिग्ध मृत्यु हो गयी, पुलिस अभिरक्षा में जिस प्रकार अनेकों मौतें हो रही हैं यह साबित करता है कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं बची है सरकार का कानून और न्यायालयों पर भरोसा खत्म हो गया है। हमें जहां कहीं भी पीड़ा दिखाई देगी वहां कांग्रेस  कार्यकर्ता पहुंच कर पीड़ित की आवाज उठायेंगे। सीतापुर सांसद  राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी कृत्य उजागर हो गया है। वह डा0 बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान का अपमान कर रही है। 
 
 एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन 
कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में मंगलवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्यान किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किए गये एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने की मांग की गयी। साथ ही  पुलिस द्वारा  तनुज पुनिया सहित सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले गयी जिन्हें कुछ देर में रिहा किया गया।  

मांग को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाहर डटे रहें सैकड़ों डॉक्टर ये खबर भी पढ़े : मांग को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के बाहर डटे रहें सैकड़ों डॉक्टर

इस अवसर पर  तनुज पुनिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की मानसिकता दलित विरोधी है। दिखावे के लिए वे बाबा साहब अम्बेडकर और दलित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तो करते हैं किन्तु इनके मन में दलितों के प्रति सिर्फ उपेक्षा भरी हुई है। इस अवसर पर डा0 शहजाद आलम, ममता चैधरी, मुकेश सिंह चैहान, सुशील कुमार बाल्मीकि, विषम सिंह, सिद्धिश्री, मुरली मनोहर, विनय गौतम, विनीत वर्मा, अमरनाथ पासवान, अखिलेश कनौजिया, अभय गौतम सहित कई नेता मौजूद रहे। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

  लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 4 सितम्बर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा लगभग 10 हजार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इसी माह बनेंगे दस हजार पीएम आवास 

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

बिना देर किए ई-रिक्शा से ट्रामा सेंटर पहुंचाकर कराया भर्ती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दिखाई तत्परता, घायल 4 वर्षीय बच्चे को समय पर मिला इलाज

पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के हवाले से...
उत्तर प्रदेश 
पांच अक्टूबर से पहले डिसकामो में करेंगे धरना प्रदर्शन

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...