हाईवे पर मौत बनकर दौड़ीं रोडवेज, बसें पांच साल के मासूम की मौत
आमने-सामने टक्कर में 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
- 24 घायल हाईवे पर 2 घंटे अफरा-तफरी, लगा भीषण जाम
रामनगर/बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। थाना रामनगर के दलसराय में एक स्कूल के सामने कैसरबाग और बाराबंकी डिपो की दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।
हादसे में कुंभरवा निवासी 5 वर्षीय मासूम आर्यन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 24 यात्री घायल हो गए। हादसे में सबसे दर्दनाक कहानी कुंभरवा गांव की है। पूजा शर्मा (30) अपने 5 साल के बेटे आर्यन के साथ बाराबंकी से घर लौट रही थीं।टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।
ये खबर भी पढ़े : कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी निलंबितसीएचसी रामनगर में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया तो मां की चीखों से अस्पताल गूंज उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैसरबाग डिपो की बस बहराइच से लखनऊ जा रही थी, जबकि दूसरी बस बाराबंकी से टिकैतनगर जा रही थी। दलसराय में ओवरटेक के चक्कर में दोनों बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई।

सूचना पर रामनगर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वंदना पांडेय (30) सीहामऊ, राजेश कुमार (57) अतरौली, सूफिया (40) देवा, शिवम (26) लहड़रा, संदीप मिश्रा (40) रामनगर, परिचालक अरविंद शुक्ला (50) और चालक नरेंद्र सिंह (56) सहित 12 घायलों को सीएचसी रामनगर लाया गया। गंभीर हालत में राजेश कुमार और प्रभाकर (35) त्रिलोकपुर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
.jpeg)
हादसे के बाद हाईवे पर ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त बसों को किनारे लगवाया, तब जाकर दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
