अंबेडकरनगर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

अंबेडकरनगर और आजमगढ़ से चोरी की गई थीं दोनों मोटरसाइकिलें

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

दिव्यांगों का प्रदर्शन, 7 को विधानभवन घेरने का ऐलान  ये खबर भी पढ़े : दिव्यांगों का प्रदर्शन, 7 को विधानभवन घेरने का ऐलान 

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

1 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक इसहाक खान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर वाहन चोर मोटरसाइकिल से अरिया बाजार की ओर से अकबरपुर की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटरिया याकूबपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई। उसकी पहचान विकास सिंह उर्फ जगलाल (28) पुत्र स्वर्गीय शिवकरन सिंह, निवासी ग्राम कला का पुरवा, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

जांच में दोनों बाइक चोरी की निकलीं

पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जांच की तो पहली बाइक UP45E5732 के चोरी होने का मामला थाना महरुआ, अम्बेडकरनगर में दर्ज मिला। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 164/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है।

वहीं दूसरी मोटरसाइकिल UP50CK6044 के चोरी होने का मामला थाना पवई, आजमगढ़ में दर्ज पाया गया। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 208/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत है।

अवैध चाकू मिलने पर अलग मुकदमा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरामद चोरी की मोटरसाइकिलों और अवैध चाकू के संबंध में थाना कोतवाली अकबरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 511/26, धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए करीब रात 2:15 बजे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इसहाक खान, उपनिरीक्षक राम प्रताप वर्मा, कांस्टेबल राम नरेश भारद्वाज, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, कांस्टेबल धनंजय यादव और कांस्टेबल तन्मय तिवारी शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रपति से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, साझा की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति से मिले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, साझा की तस्वीरें

पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी अपने घर में फंदे से लटकी मिलीं

अंबेडकरनगर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

अंबेडकरनगर। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अकबरपुर पुलिस को...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद

इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल उपाध्यक्ष

बस्ती - उत्तर प्रदेश पेंशनर्स  कल्याण संस्था, बस्ती मंडल के अध्यक्ष विजय प्रताप पाल ने  सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग...
उत्तर प्रदेश 
इ. राजेश कुमार श्रीवास्तव बने मण्डल उपाध्यक्ष

अयोध्या से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थानाध्यक्ष दुबौलिया के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अदद...

अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर

बस्ती - प्याज की बढ़ती कीमतों और हाल ही में जनपद में हुई बारिश का लाभ उठाते हुए किसान भाई...
उत्तर प्रदेश 
अवसर का लाभ उठाएं किसान, करें हरी सब्जी, प्याज की खेती - डॉ एस. के. तोमर