सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस लॉन्चपैड से सुबह तड़के 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह इसरो का पहला जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट है, जो धरती की कक्षा में 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का काम करेगा।

EOS-05 क्या है?
यह एक इमेजिंग सैटेलाइट है, जो अंतरिक्ष से धरती की तस्वीर क्लिक करने में सक्षम है। इस सैटेलाइट में हाई रेजलूशन कैमरे लगे हैं, जो लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भी क्लियर तस्वीरें क्लिक कर सकता है। इस सैटेलाइट का वजन 2,367 किलोग्राम है। यह भारत के भौगोलिक क्षेत्र की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। हर 5 मिनट में इस सैटेलाइट के माध्यम से तस्वीरें क्लिक करके धरती पर भेजी जाएगी। पूरे भारत के हर एरिया की तस्वीरें लेने में इस सैटेलाइट को करीब 30 मिनट का समय लगेगा।

टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम ये खबर भी पढ़े : टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

वैज्ञानिकों के साथ-साथ दर्शकों में भी खुशी
इसरो के GIST-1 मिशन की विफलता के करीब 5 साल के बाद यह सफल मिशन पूरा हुआ है। इससे पहले इसरो के जनवरी 2026 और मार्च 2026 में भी दो लॉन्च विफल रहे थे। ऐसे में इस मिशन के सफल होने पर वहां के वैज्ञानिकों की खुशी देखने लायक थी। इस मिशन को देखने के लिए सतीश धवन स्पेस रिर्सच सेंटर में स्कूल और कॉलेज के छात्र भी देर रात मौजूद थे। मिशन सफल होने पर सबके चेहरे पर खुशी थी।

यह GSLV-F17 की 19वीं उड़ान थी, जिसमें जियोसिंक्रोनस या जियोसिंक पेलोड वाले सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ा गया है। इस मिशन में 4 मीटर के डाईमीटर वाला ओजीव कंपोजिट पेलोड फेयरिंग का इस्तेमाल किया गया है।

चीन-पाकिस्तान के सवेंदनशील सीमाओं की निगरानी
ISRO का यह मिशन कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सैटेलाइट के अंतरिक्ष में सफलतापू्र्वक स्थापित होने से न सिर्फ भारत की सीमाओं पर अंतरिक्ष से निगरानी रखी जा सकेगी, बल्कि इसका इस्तेमाल आपदा प्रबंधन, मौसम की सटीक जानकारी, खेती की निगरानी और शहरी विकास के लिए किया जा सकेगा। इस सैटेलाइट में मौजूद कैमरे धरती की बेहद साफ और बारीक तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

खेती की निगरानी से किसानों को मिलेगा लाभ
इस सैटेलाइट के माध्यम से खेती की निगारनी रखने में भी मदद मिलने वाली है। इसके माध्यम से फसलों की सेहत के साथ-साथ बुआई और पैदावार का सटीक अंदाजा लगाया जा सकेगा। यही नहीं, शहरी क्षेत्रों में एक्सपेंशन और निर्माण कार्यों की निगरानी भी अब अंतरिक्ष से रखी जा सकेगी।

आपदा प्रबंधन में मददगार
EOS-05 सैटेलाइट के माध्यम से नेपाल में आए प्रलयंकारी बाढ़ आदि की भी निगरानी की जा सकेगी। यह बाढ़, तूफान, जमीन खिसकने के साथ-साथ जंगल में लगी आग पर तुरंत काबू करने और आपदा प्रबंधन करने का भी काम करेगा।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा