मुंबई में फेरी बोट खराब, 38 लोग सुरक्षित

गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में तकनीकी खराबी से रुकी नाव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दूसरी बोट की मदद से सभी को जेट्टी पर लाया गया

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। गेटवे ऑफ इंडिया के पास अरब सागर में 38 लोगों को ले जा रही एक फेरी बोट अचानक खराब हो गई। नाव में 34 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते दूसरी बोट मदद के लिए पहुंच गई और सभी को सुरक्षित गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी पर वापस लाया गया।

 जानकारी के मुताबिक, अनवारी नाम की यह फेरी बोट गेटवे ऑफ इंडिया से आधे घंटे की समुद्री सैर कराती है। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे यह बोट सैर के बाद गेटवे ऑफ इंडिया की ओर लौट रही थी, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई। उस वक्त बोट गेटवे ऑफ इंडिया से करीब 1.5 नॉटिकल मील दूर समुद्र में थी और उसने अचानक काम करना बंद कर दिया।

पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अलीगंज पुलिस की कार्रवाई

समुद्र के बीच बोट रुकने से यात्रियों में दहशत फैल गई। क्रू मेंबर ने तुरंत कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आई और तुरंत स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पास में मौजूद फेरी ऑपरेटरों को अलर्ट किया।कुछ ही मिनटों में एक दूसरी रेस्क्यू फेरी बोट मौके पर पहुंची। उसने खराब हुई अनवारी फेरी को रस्सी से बांधकर खींचते हुए गेटवे ऑफ इंडिया जेट्टी की ओर लाना शुरू किया। पुलिस, फेरी ऑपरेटर और क्रू मेंबर के बीच बेहतर तालमेल के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से पूरा हुआ।

सभी 34 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित किनारे पर लाया गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।मुंबई पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में बोट में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है। बोट के इंजन में दिक्कत आई थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और फेरी के फिटनेस व सुरक्षा मानकों की भी जांच होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस...
मध्य प्रदेश 
सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली। इसरो ने जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 को तय कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया...
राष्ट्रीय  राज्य 
इसरो का GSLV-F17 मिशन सफल, EOS-05 कक्षा में स्थापित

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा