सीहोर में देश की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफॉर्मर इकाई शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार) सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पॉवर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पॉवर ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण इकाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ हो गया है।

उन्होंने बताया कि सीहोर में स्थापित यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन से किया गया भव्य शृंगार  ये खबर भी पढ़े : गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन से किया गया भव्य शृंगार

यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पॉवर ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफॉर्मर तैयार करने की होगी।

इतनी बड़ी क्षमता वाली इकाई एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, सीहोर में तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफॉर्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचेंगे।

इकाई में तैयार होने वाले ट्रांसफॉर्मर विद्युत क्षेत्र के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे। सीजी की इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर आज जन्माष्टमी के दिन ब्रेक लग...
कारोबार 
जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

शेनझेन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स 2026 में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। श्रीकांत को...
खेल 
ली चियुक यिउ से हारे श्रीकांत, चाइना मास्टर्स से बाहर...

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा