पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।

कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित होने की भी संभावना है।

दक्षिण बंगाल में बारिश की गतिविधि में कुछ कमी आने के बावजूद कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना भी जताई है। बारिश के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी ये खबर भी पढ़े : बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का दौर जारी

राज्य में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अधिक नमी के कारण उमस बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल में बारिश का प्रभाव दक्षिण बंगाल की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल में बारिश की गतिविधि में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना...
कारोबार 
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़वेता-द्वितीय प्रखंड के गोआलतोड़ (नोहारी) स्थित बारिबेत न्यू इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट स्कूल की नौवीं कक्षा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर आज जन्माष्टमी के दिन ब्रेक लग...
कारोबार 
जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

आरोपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय  राज्य  होम  
स्कूल बस में मासूम से दरिंदगी, ड्राइवर गिरफ्तार

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

काेरबा। लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6...
छत्तीसगढ़ 
मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.70 मीटर पहुंचा, गेट खुले

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा