जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे के सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता तुलसीराम लोधी (30) को गांव में ही तलाश कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तीन वर्षीय बच्चा घर के आंगन में खेलते-खेलते सो गया था।

भोपालः आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता पर तीन अस्पताल निलंबित ये खबर भी पढ़े : भोपालः आयुष्मान भारत योजना में अनियमितता पर तीन अस्पताल निलंबित

इसी दौरान उसका पिता तुलसीराम वहां पहुंचा। बच्चे को सोता देख उसने पास रखा हथौड़ा उठाया और उसके सिर पर लगातार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे की चीख-पुकार और घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मासूम को खून से लथपथ हालत में देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी परिजनों को धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तुलसीराम लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और परिजन करीब 18 वर्षों से उसका इलाज करा रहे हैं।

पिछले आठ दिनों से उसकी हालत अधिक बिगड़ी हुई बताई जा रही थी। आठ दिन पहले भी उसने घर में हंगामा और गाली-गलौज की थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए जबलपुर लेकर गए थे।

परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से तुलसीराम लगातार किसी न किसी से विवाद कर रहा था। घटना वाले दिन सुबह से भी वह कभी बच्चों तो कभी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

परिवार में उसकी पत्नी, आठ वर्षीय बड़ा बेटा भविष्य, छोटा भाई रज्जू और माता-पिता रहते हैं। आरोपी गांव में समोसे की दुकान भी लगाता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के कारणों और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बल्कर ने यात्रियों से...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बेकाबू बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर: पिता ने की तीन साल के बेटे की हथौड़े से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने...
कारोबार 
हाईटेक कंपनियों को बीआईएस से छूट देगा केंद्र, नया नियम

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट