दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से लदे ट्रक के चालक एवं मालिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हनुमानताल निवासी शेख इसराइल के रूप में हुई है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार शेख इसराइल ट्रक में करीब 22 टन चावल लोड कर शहर से बाहर ले जाने की तैयारी में था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह उसके सामने बैठकर आराम कर रहा था।

इसी दौरान ट्रक अचानक चल पड़ा और शेख इसराइल उसकी चपेट में आ गया। ट्रक से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक आगे जाकर एक दीवार से टकराया, तब जाकर रुका।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदनमहल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे फंसे शेख इसराइल के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने की आशंका सामने आई है, जिसके चलते ट्रक अपने आप चल पड़ा। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं ट्रक में शासकीय अनाज लदा होने के कारण उसे सुरक्षा की दृष्टि से मदनमहल थाने में खड़ा कराया जा रहा है। पुलिस ने यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्था की है।

बाइक से गिरी युवती को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत ये खबर भी पढ़े : बाइक से गिरी युवती को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी...
मध्य प्रदेश 
उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

अमेठी।, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कनपुरिया निवासी अधेड़ भानू प्रताप सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम