अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी
अमेठी।, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कनपुरिया निवासी अधेड़ भानू प्रताप सोमवार शाम से घर से गायब थे।
मंगलवार को उनका शव गांव से दूर रतवलिया मैंझार के जंगल मे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि गांव पूरे कनपुरिया मजरे खारा निवासी संजय ने बताया कि उनके पिता भानू प्रताप (50) सोमवार की शाम से घर गायब थे।
परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि मंगलवार को पूरे गंगई मजरे रतवलिया मैंझार के जंगल मे फांसी के फंदे से लटकता शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश से मिली घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
