पेट्रोल-डीजल निर्यात पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स, एटीएफ शुल्क घटा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) को बढ़ा दिया है, जबकि एविऐशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर शुल्क में मामूली कटौती की है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर (विंडफॉल टैक्स) को बढ़ा दिया है। वहीं, विमान ईंधन पर लागू शुल्क में मामूली कटौती की गई है। संशोधित नई दरें एक सितंबर से अगले पखवाड़े के लिए प्रभावी होंगी।

अधिसूचना के अनुसार डीजल के निर्यात पर सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर के साथ विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को बढ़ाकर 25 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पहले 24 रुपये प्रति लीटर था।

वहीं, विमान ईंधन के निर्यात पर एसएईडी को घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि पहले ये 19.50 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क भी 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जो पहले शून्य था।

वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में बताया कि शुल्क में वृद्धि एक सितंबर से प्रभावी हो गई है। अप्रत्याशित लाभ कर केंद्र सरकार की तरफ से लगाया गया शुल्क है।

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं ये खबर भी पढ़े : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ये उन विशिष्ट कंपनियों या उद्योगों पर लगाया जाता है जो अपनी व्यावसायिक रणनीतियों के बजाय अप्रत्याशित बाहरी घटनाओं के कारण भारी मुनाफा भी कमाते हैं।

मंत्रालय ने यह साफ किया है कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर लागू मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने 27 मार्च, 2026 को डीजल और एटीएफ के निर्यात पर ये शुल्क लगाया था। इसके बाद 16 मई से पेट्रोल के निर्यात पर भी यह शुल्क लगाया गया। इसकी दरों की हर पखवाड़े समीक्षा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच घरेलू बाजार में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से पैदा हुए मूल्य अंतर को लेकर निर्यातकों को अनुचित लाभ उठाने से रोकने के लिए इस तरह के अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी...
मध्य प्रदेश 
उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

अमेठी।, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कनपुरिया निवासी अधेड़ भानू प्रताप सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम