डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

फेसबुक पोस्ट के जरिए राजीव कुमार त्रिपाठी ने सार्वजनिक किया अपना राजनीतिक रुख

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक फेसबुक पोस्ट ने मंगलवार को नई चर्चा छेड़ दी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सगे साले राजीव कुमार त्रिपाठी ने सार्वजनिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) की विचारधारा के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि त्रिपाठी ने अपने पोस्ट में अपनी सगी बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का जिक्र करते हुए साफ किया कि राजनीतिक कारणों से उनका उनसे कोई मतलब नहीं है। यही नहीं, उन्होंने अपने इस राजनीतिक कदम से उन्हें कष्ट पहुंचने की स्थिति में माफी मांगते हुए अपने राजनीतिक भविष्य की दिशा भी स्पष्ट कर दी।

राजीव कुमार त्रिपाठी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “नम्रता पाठक जो मेरी सगी बड़ी बहन है” और उनके पति ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से उनका दोनों से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि यदि उनके इस कदम से उन्हें कष्ट है तो वह अपने भविष्य को देखते हुए उनसे क्षमा चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़े : डीसीपी पश्चिम सहित यूपी के 10 आईपीएस सेवानिवृत्त हुए 

‘सपा के प्रचार-प्रसार और विस्तार में करूंगा योगदान’

राजीव त्रिपाठी का पोस्ट यहीं नहीं रुका। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि वह समाजवादी पार्टी की समाजवादी विचारधारा से ओतप्रोत होकर पार्टी के प्रचार-प्रसार और विस्तार का काम करेंगे। उन्होंने जातीय समीकरण की राजनीति से ऊपर उठकर सभी जातियों के बीच समाजवाद की बात कही।उन्होंने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान देने का भी संकल्प व्यक्त किया। उनके इस बयान ने पोस्ट को महज पारिवारिक या व्यक्तिगत टिप्पणी से आगे बढ़ाकर सीधे तौर पर राजनीतिक बना दिया है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी...
मध्य प्रदेश 
उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

अमेठी।, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कनपुरिया निवासी अधेड़ भानू प्रताप सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम