तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
शहस्रबाहु ढाबे के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद परिवार करीब 25 से 30 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया।
जानकारी के मुताबिक इचौल निवासी 33 वर्षीय धीरज कुशवाहा मंगलवार शाम पत्नी सुनीता और 8 वर्षीय बेटे अयांस के साथ स्कूटी से अपनी ससुराल जसो जा रहे थे।
परिवार उचेहरा की ओर से मैहर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शहस्रबाहु ढाबे के पास सामने से आ रही बस ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद धीरज सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। वहीं अयांस बस की चपेट में आकर उसके साथ आगे तक घिसटता चला गया और बस के टायर के नीचे दब गया।
गंभीर हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। धीरज की पत्नी सुनीता कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
