पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण
प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय के साथ जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर, थाना कुण्डा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था* का जायजा लिया गया।
अधिकारियों द्वारा आगामी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान, वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायण वैस, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा अरविन्द सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
