सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले की सुसनेर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या की सुनियोजित साजिश का खुलासा किया है।

मामले में पुरानी रंजिश के चलते पाँच लाख रूपये में एक्सीडेन्ट कराने का सौदा करने के मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 23 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बड़िया जोड़ पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल सवार विक्रमसिंह पुत्र नारायणसिंह सौंधिया, निवासी ग्राम खजुरी जिला आगरमालवा को अज्ञात ट्रक द्वारा टक्कर मार दी गई है।

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

घायल विक्रमसिंह द्वारा टक्कर को जान से मारने की नीयत से कराया जाना संबंधी शंका व्यक्त की गई थी। फरियादी की रिपोर्ट एवं व्यक्त शंका को गंभीरता से लेते हुए थाना सुसनेर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक आरजे-17-जीबी-3330 के चालक शंकर पुत्र मांगीलाल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अहिरबर्डिया, पुलिस थाना कोतवाली आगरमालवा की भूमिका सामने आई।

शंकर से पूछताछ में उसके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। उसने बताया कि उक्त घटना कारित करने के लिए उसे पैसों का प्रलोभन दिया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा शंकर एवं ट्रक स्वामी विजय पुत्र गोकुलसिंह यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम रतनखेड़ी, पुलिस थाना कोतवाली आगरमालवा को दिनांक 31.08.2026 की देर रात्रि गिरफ्तार किया गया।

शंकर एवं विजय से पूछताछ तथा विवेचना के दौरान घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। अनुसंधान में पता चला कि अर्जुन पिता रोडसिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरी द्वारा विक्रमसिंह के साथ पुरानी रंजिश के चलते उसे जान से मारने के उद्देश्य से तुलसीराम पिता मोहनलाल यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बापचा, पुलिस थाना कोतवाली आगरमालवा पाँच लाख में एक्सीडेंट कराने का सौदा तय किया गया था।

इसके बाद तुलसीराम द्वारा साजिश में अन्य व्यक्तियों को शामिल किया गया तथा योजना के अनुसार विक्रम सिंह को ट्रक से टक्कर मारकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने इस मामले में शंकर पुत्र मांगीलाल यादव, (25) निवासी ग्राम अहिरबर्डिया, विजय पुत्र गोकुलसिंह यादव (22), निवासी ग्राम रतनखेड़ी, तुलसीराम पुत्र मोहनलाल यादव (29) वर्ष.

निवासी ग्राम बापचा, राहुल पुत्र अंबाराम यादव (22), निवासी ग्राम अहिरबर्डिया तथा अर्जुन पुत्र रोडसिंह (32), निवासी ग्राम खजुरी पुलिस थाना कोतवाली आगरमालवा को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में पुलिस थाना सुसनेर पर प्रारंभिक रूप से अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 281 एवं 125(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना सुनियोजित साजिश के तहत कराया जाना सामने आने पर प्रकरण में धारा 109(1), 62(1) एवं 238 बीएनएस का इजाफा किया गया।

गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई उपरांत दिनांक 01.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

कौशाम्बी।  जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले की सुसनेर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या की सुनियोजित साजिश का...
मध्य प्रदेश 
 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उत्तर प्रदेश

मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

कौशाम्बी।  जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार