मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

मंडल कार्यसमिति सत्यापन कार्यशाला के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल समेत पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260901-WA0308कौशाम्बी। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के बाद मनौरी में हाल ही में हुए भीषण बारूद विस्फोट में असमय काल-कवलित हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य समेत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन के तहत मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और शक्ति केंद्र संयोजक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ की स्थिति की नियमित समीक्षा जरूरी है।

ये खबर भी पढ़े : आलू किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जल्द उठाएं लाभ

उन्होंने बताया कि प्रवास योजना के तहत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अथवा संगठन की ओर से निर्धारित प्रभारी संबंधित मंडल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ की स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

अवैध बारूद निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग

मनौरी हादसे को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण बारूद विस्फोट की घटना अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। निर्दोष लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से बारूद का निर्माण, भंडारण अथवा कारोबार हो रहा हो तो उसके विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि मनौरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा जनहानि के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय की जाए।

जिलाध्यक्ष ने कौशाम्बी में संचालित सभी पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की व्यापक जांच कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि जहां कहीं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा से न गुजरना पड़े।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय, भोलेशंकर कुशवाहा, भूपेंद्र पटेल, चक्रेश मिश्रा, नितिन पासी, विनीता गुप्ता, कमलेश निषाद, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी, जिला मंत्री नरेंद्र पटेल, दिनेश पाण्डेय, फूलमती सरोज, बृजेश लोधी, भास्कर सिंह, अर्चना चौरसिया समेत पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

कौशाम्बी।  जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले की सुसनेर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या की सुनियोजित साजिश का...
मध्य प्रदेश 
 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उत्तर प्रदेश

मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

कौशाम्बी।  जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना कार्यशाला...
उत्तर प्रदेश 
मनौरी बारूद विस्फोट पर भाजपा ने जताया आक्रोश, अवैध पटाखा कारोबार पर हो कठोर कार्रवाई

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार