उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि पर जीवाजीगंज थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को ही पुलिस ने उसे न्यायालय पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया। वहीं दूसरी और मामला गंभीर होने के बाद किन्नर अघोरी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से उक्त वीडियो हटा दिया।
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा ने बताया कि विष्णुनाथ महाराज गुरु बम-बम नाथ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चक्रतीर्थ श्मशान घाट में चिता पर जल रहे मानव शव के साथ अमानवीय कृत्य किया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
शिकायत में कहा गया कि इस घटना से मानव शव की अवहेलना हुई और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शर्मा के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी के खिलाफ बीएनस की धारा 301 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने चक्रतीर्थ से काली उर्फ नंद गिरि को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में अपना अपराध स्वीकार किया है।
अब पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
थाने में शिकायत के बाद हटाया वीडियोजलती हुई चिता से मानव मांस खाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जीवाजीगंज थाना पुलिस को शिकायत की गई। जिसके बाद किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि अपने इंस्टग्राम अकाउंट से उक्त वीडियो हटा दिया।
लेकिन इसके बाद सोमवार रात दूसरे वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें काली नंद गिरि श्मशान में दिखाई दी। उसने चिता की राख अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाई और अपने खिलाफ टिप्पणी करने और विरोध करने वालों को धमकाते हुए सामने आने की बात कहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
