स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
         बैठक में अवगत कराया गया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड पर जनपद अम्बेडकरनगर प्रदेश में छठे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने जनपद की रैंकिंग में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
      संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी डेंगू, मलेरिया अथवा अन्य संचारी रोगों के मरीज पाए जाएं, वहां तत्काल प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, साफ-सफाई, फॉगिंग एवं जनजागरूकता संबंधी गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
 मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने एमओआईसी भीटी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एमओआईसी को आगामी 30 सितंबर तक प्रतिदिन कम से कम 50 गोल्डन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
        जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की समीक्षा में मेडिकल कॉलेज तथा एमओआईसी बसखारी, जहांगीरगंज एवं जलालपुर की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव को और बढ़ावा देने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा में माह जुलाई में आरबीएसके टीम जलालपुर के भ्रमण एवं कवरेज में कमी पाए जाने पर संबंधित आरबीएसके टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों में आशाओं द्वारा नियमित रूप से गृह भ्रमण किए जाने तथा गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
         बैठक में 102 नेशनल एंबुलेंस एवं 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
      जिलाधिकारी ने सभी पीएचसी एवं सीएचसी पर ओपीडी एवं भर्ती सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की ओपीडी का विवरण उपलब्ध कराने तथा उसकी नियमित समीक्षा करने को कहा, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं एवं मरीजों की स्थिति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने अवगत कराया कि जनपद में जिला चिकित्सालय के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
       बैठक के दौरान टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने चिकित्सालयों में बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी एफआईआर के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी...
मध्य प्रदेश 
उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

अमेठी।, उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कनपुरिया निवासी अधेड़ भानू प्रताप सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: जंगल में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच जारी

स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार...
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी :डीएम