अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार में डूबी सरकार

AI के जरिए बदनाम करने की कोशिश’

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सपा प्रमुख ने कानून-व्यवस्था और स्कूल बंद होने के मुद्दे पर घेरा, बोले- AI के मोर्चे पर हम सरकार से आगे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और स्कूलों को बंद किए जाने समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से वीडियो तैयार करवा कर प्रसारित कर रही है। अखिलेश ने चेतावनी दी कि सरकार ने अगर एआई के जरिए समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की तो पार्टी इस मोर्चे पर उसे पीछे छोड़ देगी।  

लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विपक्ष को बदनाम करने के लिए “बच्चों के खेल” न खेले। उन्होंने कहा, “एआई में हम उनसे काफी आगे हैं।” इस दौरान सपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित एक एआई वीडियो भी दिखाया गया, जिसके जरिए प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया।

अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़कें हुईं साफ ये खबर भी पढ़े : अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, सड़कें हुईं साफ

अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए परिवार का विस्तार करने का संकल्प लिया है, ताकि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के लिए समर्पित सरकार का गठन किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी अगले दो सप्ताह में मीडिया के माध्यम से भाजपा के कथित भ्रष्टाचार, पीडीए वर्ग के साथ हो रहे कथित अपमान और जिलास्तर पर होने वाले अन्याय को जनता के सामने रखेंगे।

सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बाद भाजपा, निर्वाचन आयोग के साथ मिलीभगत कर दोबारा पुनरीक्षण कराने की साजिश कर सकती है। उन्होंने इसे स्थापित नियमों के खिलाफ बताया। अखिलेश ने कहा कि सपा इस मुद्दे पर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करेगी और जनता के बीच जाकर अपनी बात रखेगी।

सपा प्रमुख ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। उन्होंने दावा किया कि यह अब तक की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों को बंद करवा रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद किए गए स्कूलों में जाकर कार्यक्रम आयोजित करेगी और जनता को सरकार के कथित कारनामों की जानकारी देगी। अखिलेश यादव ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि जिस एक्सप्रेसवे को सरकार की उपलब्धि के तौर पर पेश किया गया, उसमें गड्ढे होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब डिजाइन में गड़बड़ी की बात कही जा रही है, तो सवाल उठता है कि आखिर गलती किसकी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए एक अन्य एक्सप्रेसवे की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसमें भी गड्ढे हो गए हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

उन्होंने प्रयागराज में कुंभ के आयोजन से लेकर अब तक हुए खर्च का जिक्र करते हुए कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि प्रदेश को उसके अनुरूप विकास का लाभ कितना मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और पूरा उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर जयंत चौधरी को 61 सीटें देती है तो उनका सम्मान बढ़ेगा। अखिलेश ने कहा कि इससे कम सीटें देना उनके लिए अपमान के तौर पर देखा जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को लगातार मजबूत कर रही है और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के साथ पीडीए के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सूचना तंत्र के माध्यम से जुआ फड़ों...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में जुआ-सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, 1.10 करोड़ की संपत्ति जब्त

मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोमवार शाम को आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

हिसार। बरवाला के वार्ड नंबर पांच निवासी 38 वर्षीय कारपेंटर आजाद की नहर में डूबने से हुई मौत ने कई...
हरियाणा 
तीन दिन पुरानी दोस्ती, नहर में मिली आजाद की लाश...

गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

गुरुग्राम। सेक्टर-45 इलाके में सोमवार को आपसी विवाद में एक ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक...
हरियाणा 
गुरुग्राम में ड्राइवर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, दोस्तों पर आरोप

कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा: डांट से नाराज युवक ने मौसी को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश

आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी।  जिले में आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामान्य वर्ग के प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

हाथरस । शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुदृढ़ बनाने तथा सड़क सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
दाऊजी मेला एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

फैक्ट्री मालिक समेत परिवार के छह लोगों पर मुकदमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पटाखा फैक्ट्री में धमाके का गुनहगार कौन? 11 मजदूरों की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल

यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

बोले- सेवानिवृत्ति अंत नहीं, जीवन की नई ‘सेकंड इनिंग’ की शुरुआत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस के 9 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भावभीनी विदाई