सदन का प्रतिनिधित्व करती हैं समितियां : सभापति
विशेषाधिकार एवं आश्वासन समिति की बैठक
लखनऊ। विधान परिषद के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने विशेषाधिकार एवं आश्वासन समिति की प्रथम बैठक में कहा कि जो सदस्य इस समिति में नामित हुए हैं, वह बेहतर ढंग से इन समितियों का संचालन करेंगे। क्योंकि समितियाँ सदन का लघु रूप होती हैं और वह सदन का प्रतिनिधित्व भी करती हैं।_
विधान भवन में सोमवार को आयोजित इन बैठकों में कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि इन दोनों समितियों के संचालन में यदि कोई कठिनाई आती है तो मैं उसे निश्चित रूप से समाधान करूँगा। वैसे हमारे प्रमुख सचिव डॉ० राजेश सिंह काफी योग्य एवं अनुभवी हैं, वह आपको सहयोग देते रहेंगे। विशेषाधिकार समिति इस सदन की सबसे महत्वपूर्ण समिति है। समिति में मानवेन्द्र सिंह को कार्यकारी सभापति बनाया गया है। साथ ही ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पदमसेन चौधरी, अशोक अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, हरि ओम पाण्डेय, डॉ० मानवेन्द्र प्रताप सिंह 'गुरु , अशोक कटारिया, शाह आलम और विच्छे लाल राम को सदस्य होंगे। इसलिए समिति को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोई असुविधा नहीं होगी।
इसी तरह आश्वासन समिति में सभापति शाहनवाज खान हैं। इसमें देवेन्द्र प्रताप सिंह, किरण पाल कश्यप, उमेश द्विवेदी, सी०पी० चन्द, नरेन्द्र सिंह भाटी, रमा निरंजन, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, अरूण पाठक, साकेत मिश्रा एवं राय धर्मेन्द्र सिंह सदस्य बनाये गये हैं। सभापति शाहनवाज खान ने कहा कि मैं आप सभी विश्वास दिलाना चाहूँगा कि समिति के संचालन एवं सदस्यों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
