Mumbai: फोन पर बात करते हुए कार चला रही महिला कोच ने ले ली मासूम की जान!

पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार (इनोवा क्रिस्टा) ने सड़क किनारे खड़े आठ साल के एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के वक्त कार को मेघना रावल नाम की एक जिम ट्रेनर महिला चला रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा महिला ड्राइवर की घोर लापरवाही और ड्राइविंग के दौरान लगातार फोन पर बात करने की वजह से हुआ है। घटना दोपहर लगभग 3:30 बजे के आसपास घटी। बताया जा रहा है कि 8 साल का बच्चा सड़क के किनारे खड़ा था, वह सड़क पार भी नहीं कर रहा था। तभी अचानक जिम ट्रेनर मेघना रावल की बेकाबू कार आई और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। कार का टॉर्चर इतना खौफनाक था कि गाड़ी के दोनों पहिए मासूम के ऊपर से होकर गुजर गए। मृतक बच्चे की पहचान 9 वर्षीय अंश रविंद्र गुप्ता के रूप में हुई है।

 ठाणे: रेतीबंदर खाड़ी में तैरने उतरे 3 लोगों की डूबकर मौत... ये खबर भी पढ़े :  ठाणे: रेतीबंदर खाड़ी में तैरने उतरे 3 लोगों की डूबकर मौत...

घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि कार चला रही मेघना रावल का पूरा ध्यान ड्राइविंग पर नहीं बल्कि लगातार फोन पर हो रही बात पर था।बच्चे को टक्कर मारने और कुचलने के बाद भी उसने गाड़ी रोकने की जहमत नहीं उठाई। वह फोन पर बात करती रही और आगे बढ़ती रही। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भड़क गए और दो लोगों ने दौड़कर जैसे-तैसे कार को रुकवाया और मासूम को कार के नीचे से बाहर निकाला। हादसे के बाद बच्चे को तुरंत हॉली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बच्चे के पिता रविंद्र गुप्ता और मां पूनम इस हादसे के बाद से सदमे में हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों में आरोपी महिला के प्रति काफी गुस्सा है, पुलिस से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला चालक मेघा रावल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 105, 281, 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस हादसे की परिस्थितियों, वाहन की रफ्तार के अलावा आरोपी महिला के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के आरोप समेत पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। 

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले की सुसनेर पुलिस ने सड़क हादसे की आड़ में हत्या की सुनियोजित साजिश का...
मध्य प्रदेश 
 सड़क हादसे की आड़ में हत्या की साजिश का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में मंगलवार शाम सतना-उचेहरा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र...
मध्य प्रदेश 
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला, पिता-पुत्र की मौत

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फ्लाईओवर ब्रिज के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में एफसीआई के चावल से...
मध्य प्रदेश 
दर्दनाक हादसा, चावल लदे ट्रक से कुचलकर चालक-मालिक की मौत

उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी...
मध्य प्रदेश 
उज्जैनः जलती चिता से मानव मांस खाने वाली किन्नर अघोरी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

फ़िरोज़ाबाद, राहुल गांधी के खिलाफ लिखाई गई एफ. आई. आर. के विरोध में जिला और शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप...
उत्तर प्रदेश 
राहुल गाँधी के खिलाफ लिखायी गयी fir के विरोध में जिला व शहर कॉंग्रेस ने विरोध मार्च निकाला

पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

प्रतापगढ़। आगामी *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
 पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने किया जगद्गुरु कृपालु धाम मंदिर परिसर का निरीक्षण

पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करने...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोपित पति गिरफ्तार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार

बहन नम्रता पाठक और बहनोई ब्रजेश पाठक का पोस्ट में किया जिक्र
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साले राजीव का ऐलान- 2027 में सपा की विचारधारा का करूंगा प्रचार