नर्मदापुरम में बस-कार की टक्कर, 30 यात्री घायल, 15 रेफर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में मोहगांव के पास मंगलवार रात बस और कार की आमने-सामने टक्कर हाे गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए। इनमें 15 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जबकि 9 घायलों को पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन ये खबर भी पढ़े : उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई। बीएमओ डॉ. राजकुमार देजवार के अनुसार, गंभीर घायलों में कई लोगों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

रेफर किए गए घायलों में पचमढ़ी निवासी पुरुषोत्तम (59), सुमित (38), सुलेखा (37), मनीष (19), करण (56), चेतना (6) और पुष्पा (36) शामिल हैं।

इसके अलावा भोपाल की सुलेखा (45), श्रीधाम की रज्जो (50), मटकुली के अनिल (42), पिपरिया की पार्वती (47), जबलपुर के छोटेलाल (50), केशला के ललित (35) और कार चालक श्वेतांक राय को भी आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया।

बस में सवार यात्री मनीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। यात्री के मुताबिक, कार से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

हादसे के बाद बस चालक माैके से फरार हाे गया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि पटेरिया बस एमपी 05 पीओ 282 की कार से टक्कर हुई थी। टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया गया।

विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम आकिप खान, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, कांग्रेस नेता हरीश बेमन, समाजसेवी मनीष पलिया, तहसीलदार वैभव बैरागी और नायब तहसीलदार श्याम सिंह तारे अस्पताल पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपचार और रेफरल की व्यवस्था में सहयोग किया। प्रशासन की टीम देर रात तक अस्पताल में मौजूद रही।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

(पवन सिंह)चिल्लानल (चैनल्स) और बिक कर छपने वाले (अखबार) ...ये पूरे साल करोड़ों का विज्ञापन डकार कर झूठ की...
विचार मित्र 
GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल