अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, 10 संदिग्ध हिरासत में

अनगढ़ इलाके में 150 पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर की छापेमारी, 8 से 10 संदिग्ध वाहन भी कब्जे में

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने बुधवार तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही करीब 8 से 10 संदिग्ध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

अमृतसर पुलिस ने जिले के अनगढ़ इलाके में यह कार्रवाई की। पुलिस ने सुबह-सुबह पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर अलग-अलग टीमों के माध्यम से घरों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान करीब 150 पुलिसकर्मी अभियान में शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में काफी देर तक हलचल बनी रही।

मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : मुंबई के कुर्ला में रेलवे की लाइन और घर पर गिरी क्रेन, 11 लोग घायल

मीडिया से बातचीत करते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशों के अनुसार नशे के खिलाफ विशेष सर्च मॉडल और ऑपरेशन तैयार किया गया था। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि अनगढ़, पल्ला और शेखां समेत आसपास के कुछ मोहल्लों में कुछ लोग चोरी-छिपे नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर बुधवार सुबह पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

डीसीपी ने बताया कि अभियान में एडीसीपी-1 समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय क्षेत्र के थाना प्रभारी, डी डिवीजन थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल को शामिल किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर इलाके के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग की गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों के साथ बातचीत कर क्षेत्र में नशे की स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटाई।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि इलाके में पहले की तुलना में नशे का कारोबार कम हुआ है, लेकिन पुलिस अभी भी मामले की गहराई से जांच कर रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इसके अलावा शराब की भी बरामदगी हुई है।

डीसीपी संधू के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 10 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही करीब 8 से 10 संदिग्ध वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। इनमें कुछ वाहनों के नंबर और दस्तावेजों से संबंधित कमियां सामने आई थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संदिग्धों और वाहनों की पूरी तरह से जांच की जा रही है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस का यह अभियान इलाके में नशे के नेटवर्क और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

शेयर बाजार में सुधार का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार होने के बाद निचले स्तर से...
कारोबार 
शेयर बाजार में सुधार का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

असम: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत

उदालगुरी (असम)। उदालगुरी जिले के भुइयांखाती इलाके में तेज रफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार दो लोगों...
राष्ट्रीय 
असम: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत

हिमाचल: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह...
हिमाचल 
हिमाचल: भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 150 सड़कें बंद, अलर्ट जारी

GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

(पवन सिंह)चिल्लानल (चैनल्स) और बिक कर छपने वाले (अखबार) ...ये पूरे साल करोड़ों का विज्ञापन डकार कर झूठ की...
विचार मित्र 
GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल