शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे यहां देश के 7वें डाक प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन और अत्याधुनिक डाकघर का लोकार्पण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सिंधिया पूर्वाह्न 11 बजे सरकार की डाकघर आधुनिकीकरण पहल के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रधान डाकघर शिवपुरी का लोकार्पण करेंगे।

इस डाकघर का डाकघर आधुनिकीकरण योजना के तहत स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली के डिजाइन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कायाकल्प किया गया है।

सतना में स्कूल बंद, एमपी में बारिश का जोर; कल से बढ़ेगा असर ये खबर भी पढ़े : सतना में स्कूल बंद, एमपी में बारिश का जोर; कल से बढ़ेगा असर

ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सजोते हुए निर्मित इस डाकघर में जन सेवा कनेक्ट (बहुउद्देशीय नागरिक सुविधा केंद्र) की व्यवस्था की गई है, जहां नागरिकों को स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, आधार, पार्सल एवं वित्तीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

इसमें दिव्यांगजनों के लिए बाधामुक्त पहुँच, सुव्यवस्थित सर्विस जोन्स तथा आरामदायक प्रतीक्षा हॉल की सुविधा प्रदान की गई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी के ककरवाया क्षेत्र (लॉ कॉलेज के पास) में 85 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे देश के सातवें डाक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन करेंगे।

इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र में मध्य प्रदेश के साथ-साथ आसपास के अन्य राज्यों के डाक विभाग कर्मचारियों को भी उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रमों के पश्चात केंद्रीय मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

(पवन सिंह)चिल्लानल (चैनल्स) और बिक कर छपने वाले (अखबार) ...ये पूरे साल करोड़ों का विज्ञापन डकार कर झूठ की...
विचार मित्र 
GDP-7.8 का झुनझुना और मीडिया..!!

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गए हैं।...
राष्ट्रीय  लाइफस्टाइल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी स्वाइन फ्लू की चपेट में

नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में महिला की छत से गिरकर मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप

3284 जूनियर असिस्टेंट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम आवास का घेराव

लखनऊ। PET-2023 के आधार पर 3284 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर बुधवार को...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल