मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में करेंगे भव्य “बलराम जयंती महोत्सव” का शुभारंभ

किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का होगा शुभारंभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज बुधवार को मेला मैदान में प्रदेश स्तरीय भव्य “बलराम जयंती महोत्सव” का आयोजन होगा।

प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल का शुभारंभ, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के सरलीकरण एवं कृषक कवच योजना का शुभारंभ करेंगे।

एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज ये खबर भी पढ़े : एमपी के ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष के बाद फिर आए 350 दिग्गज

साथ ही प्रदेश में नवीन पंजीकृत 200 प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं (पैक्स) के कार्यालयों का भी शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि “बलराम जयंती महोत्सव” में मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैक्स के नवीन सदस्यों को अंशपूंजी प्रमाण-पत्र, प्रदेश के तीन उत्कृष्ट जिला सहकारी बैंकों एवं पाँच उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।

साथ ही उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को चैक भी वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि गौ संवर्धन, जैविक खेती एवं फलोद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जिले के तीन किसानों को क्रमशः राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार, कुशाभाऊ ठाकरे पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण पुरस्कार भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा किसान हितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केन्द्रित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

“बलराम जयंती महोत्सव” में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह व ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित प्रदेश सरकार के अन्य मंत्रिगण, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य सांसदगण व विधायकगण शामिल होंगे।

इसके अलावा अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न आयोगों एवं प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बड़ी संख्या में ग्वालियर-चंबल अंचल के किसान भी महोत्सव में सहभागी होंगे।

बलराम जयंती महोत्सव के कार्यक्रम मेला मैदान में बनाए गए भव्य मंच पर प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कन्हैया लोकगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महोत्सव में दोपहर 2 बजे के बाद आगमन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान हितैषी सौगातों का शुभारंभ और उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे। साथ ही बलराम महोत्सव में मौजूद किसानों को संबोधित भी करेंगे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल