लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

बारिश थमते ही सितंबर के आखिरी सप्ताह में होगा सड़क का ओवरले, जर्क और खामियां दूर होने के बाद शुरू होगी वसूली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल देना पड़ सकता है। सड़क की गुणवत्ता में सामने आई खामियों के कारण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल वसूली पर रोक लगा दी थी। अब बारिश रुकने के बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में सड़क का ओवरले कराने की तैयारी है। सड़क की खामियां और जर्क दूर होने के बाद टोल बूथ दोबारा शुरू कर निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा।

बारिश थमने का इंतजार

एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल लगातार बारिश के कारण सड़क और उसके किनारे की मिट्टी व फुटपाथ पूरी तरह सूखे नहीं हैं। ऐसे में बड़े स्तर पर सुधार कार्य कराने में दिक्कत आ रही है। बारिश रुकने के बाद सड़क को पर्याप्त रूप से सूखने दिया जाएगा और इसके बाद ओवरले का काम शुरू कराया जाएगा।

डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का माहौल परखा, सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश ये खबर भी पढ़े : डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई का माहौल परखा, सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

ओवरले के जरिए सड़क को अधिक सपाट बनाने के साथ सफर के दौरान महसूस होने वाले जर्क को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सड़क का काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को पहले की तुलना में बेहतर और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा।

सड़क की खामियों के बाद रोकी गई थी टोल वसूली

लोकार्पण के बाद एक्सप्रेसवे की सड़क पर जगह-जगह सामने आई खामियों को लेकर एनएचएआई को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सड़क पर जर्क और अन्य समस्याओं के कारण वाहन चालकों को अपेक्षित आरामदायक सफर नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद एनएचएआई ने टोल वसूली पर रोक लगा दी थी।

करीब एक महीने से एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक बिना टोल शुल्क के सफर कर रहे हैं। अब सड़क में सुधार होने के बाद यह सुविधा समाप्त होने की तैयारी है।

अधिकारियों पर भी हुई कार्रवाई

सड़क की गुणवत्ता को लेकर एनएचएआई ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के स्तर पर भी कार्रवाई की थी। आठ अगस्त को लखनऊ के तत्कालीन परियोजना निदेशक (पीडी) नकुल प्रकाश वर्मा को पद से हटा दिया गया था। वहीं, पूर्व पीडी सौरभ चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी।

इसके अलावा निर्माण एजेंसी के तीन इंजीनियरों को एनएचएआई के कार्यों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। सड़क की खामियों के लिए जिम्मेदारी तय करने के साथ ही उन्हें दूर करने की दिशा में भी काम शुरू किया गया।

आईआईटी की रिपोर्ट का भी इंतजार

एक्सप्रेसवे की सड़क की गुणवत्ता और उसमें सुधार को लेकर आईआईटी की रिपोर्ट भी आने वाली है। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट में दिए जाने वाले सुझावों के आधार पर सड़क में आवश्यक अतिरिक्त सुधार कराए जाएंगे।

बारिश के बाद सड़क के साथ-साथ किनारे के फुटपाथ और मिट्टी को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद सड़क की स्थिति का आकलन करते हुए जरूरी काम पूरे किए जाएंगे।

सुधार पूरा होते ही शुरू होगी टोल वसूली

एनएचएआई का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर जर्किंग और दूसरी समस्याओं को दूर करने के बाद ही टोल शुल्क शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार सड़क पर सुविधाजनक सफर शुरू होते ही निर्धारित दरों के अनुसार वाहन चालकों से टोल वसूला जाएगा।

एनएचएआई के पीडी नवरतन के अनुसार, बारिश रुकने और सड़क व किनारे का हिस्सा सूखने के बाद सुधार कार्य कराया जाएगा। ओवरले और आवश्यक सुधार पूरे होने के बाद एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ दोबारा चालू किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्यों में सहयोग के लिए भारत से...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़: भारत ने भेजी राहत की पांचवीं खेप, 11 सदस्यीय दल पहुंचा

भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें कारण...
बिहार 
भाजपा ने पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजा कारण बताओ नोटिस

शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के शिवपुरी को दो बड़ी सौगात देंगे। वे...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी को आज मिलेंगी दो बड़ी सौगात, सिंधिया करेंगे शुभारंभ

दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

मेदिनीपुर। राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन मंगलवार को देर शाम तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दीघा और जगन्नाथ...
पश्चिम बंगाल 
दीघा में खाद्य विभाग की छापेमारी, 12 होटल-रेस्तरां को नोटिस

उत्तर प्रदेश

गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

उतरौला,(बलरामपुर) 2 सितम्बर (तरुण मित्र) दिन मंगलवार शाम को -थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गुमड़ी जंगल स्थित गुमडेश्वर महादेव मंदिर के...
उत्तर प्रदेश 
गुमड़ी जंगल में पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

नोएडा: रोजगार की तलाश में हरदोई से नोएडा आए प्रमोद कुमार (27) की मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ़्तार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल

लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे वाहन चालकों को अब सितंबर के बाद टोल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सितंबर के बाद फिर लगेगा टोल